देहरादून, फरवरी 23 -- Education Director Assault: बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मारपीट के विरोध में शिक्षकों के साथ विभिन्न विभागों के 53 मान्यता प्राप्त संगठनों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा बनाया है। रविवार को शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक के बाद मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी को 25 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया। मोर्चा की करीब छह घंटे चली बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार के घटनाक्रम को शर्मनाक करार दिया। बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमला, सिर्फ शिक्षा निदेशक पर नहीं हुआ बल्कि पूरे सरकारी सिस्टम पर किया गया। हमलावरों की यह करतूत प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शासकीय व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। ...