रुद्रपुर, फरवरी 24 -- खटीमा। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले ब्लॉक खटीमा के शिक्षकों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में रायपुर विधायक के समर्थकों के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल के साथ कार्यालय परिसर में अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शिक्षकों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए शासकीय कार्यालय एवं विद्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भुवन चन्द्र कलौनी, मंत्री गोकुलानन्द कापड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी, अध्यक्ष कमान सिंह सामन्त, मंत्री छविराज सिंह, सुदर्शन गहतोड़ी, ईश्वर सिंह पोखरिया, मनोज गुणवन्त, कृश्णा...