गोपालगंज, फरवरी 3 -- पंचदेवरी। एक संवाददाता बिहार सरकार द्वारा पेश बजट को जिले के शिक्षकों ने शिक्षा जगत के लिए सकारात्मक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया है। शिक्षकों का कहना है कि इस बजट में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और छात्राओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षण संस्थानों में आधुनिक लैब को सशक्त करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का प्रावधान आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने व्हाट्सएप संवाद के माध्यम से जब शिक्षकों से बातचीत की, तो उन्होंने बजट को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में अहम कदम बताया। शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित और अनु...