आगरा, फरवरी 5 -- सोरों क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी योगेश कुमार कुशवाह, जितेंद्र सिंह एवं रोहिताश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। रोहताश कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास की जानकारी दी। योगेश कुमार ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान के विकास, निपुण लक्ष्य, निपुण लक्ष्य ऐप, सतत आंकलन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। एआरपी मयूरेश दुबे ने अन्य विभागीय जानकारी दी। इस दौरान नरेंद्र सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.