आगरा, फरवरी 10 -- न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल मानपुर नगरिया के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में हुई। विभागीय अधिकारियों ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में स्वच्छता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जानकारी दी। शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने किया। एसआरजी योगेश कुमार कुशवाह, एसआरजी रोहिताश कुमार, एआरपी मयूरेश दुबे की उपस्थिति में अतिथियों ने विद्यालय के नवीन बाल वाटिका भवन का उद्घाटन किया। निपुण भारत मिशन पर एआरपी मयूरेश दुबे ने प्रकाश डाला। एसआरजी रोहिताश कुमार ने दी। संकुल शिक्षक अनुपम वीर ने दी। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा, संगीता वर्मा, नुज़हत जहाँ, विनीत कुमार, सियाराम, सं...