मैनपुरी, मार्च 18 -- कस्बा स्थित बौद्ध ऑक्सफोर्ड ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को वाषिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। बौद्ध भिक्षु शीलरतन व कैंसर सर्जन डा. नवल किशोर शाक्य ने मां सरस्वती व गौतम बुद्ध के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए व फीता काटकर शुरुआत की। बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, अतिथियों का आयोजकों द्वारा स्वागत भी किया गया। कैंसर सर्जन डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करना एक प्रकार की तपस्या है। जो जितनी कड़ी तपस्या करेगा उसे वैसा ही प्रभावी वरदान मिलेगा। पढ़ाई में बच्चे मेहनत करें और माता-पिता के सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों ने सुदामा चरित्र नाटक, जय हो गीत, दहेज प्रथा, हम कथा सुनाते हैं सहित लगभग चार दर्जन से अधिक नाटक, कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का प्रबंधक ओमवीर शाक्य, लंकुश लाल शाक्य द्वारा शॉल व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.