चतरा, जून 8 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के टॉपरर मानसी को जन प्रतिनिधियों ने रविवार को सम्मानित किया है। बता दें कि झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजों में इटखोरी प्रखंड कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा मोगला निवासी रणधीर सिंह की पुत्री मानसी कुमारी ने कॉमर्स में 385 अंक प्राप्त किया है। मानसी पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान और जिला स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। इनके इस सफलता पर जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, उप प्रमुख संजय गुप्ता, धुना मुखिया सोनी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, रामशंकर पासवान, पोषण सखी संघ के प्रदेश सचिव रेखा भारती ने मानसी को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर समीरा सिंह, रचना सिंह, रणधीर सिंह, गोदावरी देवी, लोकेश सिंह, लता देवी, प्रदीप सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.