मथुरा, जनवरी 7 -- राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रयागराज में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विषयों के एआरपीओ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आनंदवन निवासी अनुभा रानी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विज्ञान विषय के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा वार्ता प्रस्तुत की। एआरपी अनुभा रानी ने बताया कि प्रशिक्षण में एआरपी के कार्य दायित्व और प्रभावी संप्रेक्षण कौशल विकास सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति आदि बिन्दुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महेश कुमार, डोरीलाल शर्मा, कपिल, हरवीर, पूरन किशोर, राजीव शर्मा आदि एआरपी प्रशिक्षण में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.