मधेपुरा, फरवरी 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । मनीषी भूपेंद्र नारायण मंडल की 123वीं जयंती शहर के भूपेंद्र चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने की। समारोह का उद्घाटन पूर्व कुलपति प्रो. आरकेपी रमण ने किया। उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे भूपेंद्र नारायण मंडल। वे प्रशंसा सुनकर पिघलते नहीं और आलोचना सुनकर उबलते नहीं थे। सामाजिक न्याय के पुरोधा थे भूपेंद्र बाबू। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे वे। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवाद के प्रेरणा स्रोत थे भूपेंद्र बाबू। डॉ.मधेपुरी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व की ऊंचाई आकाश जैसा ऊंचा और विचारों की गहराई सागर जैसा गहरा था। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के महानायक ही नहीं, गरीबों व वंचितों के सच्चे हितैषी थे भूपेंद्र बाबू। उनका जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.