मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- औराई, एसं। प्रसिद्ध शिक्षाविद, अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. अंजर अकील उर्फ अंजर हाशमी ने मंगलवार को स्थानीय लोहिया चौक स्थित एक निजी शिक्षण केंद्र में उपस्थित शिक्षाविदों से संवाद कर कहा कि बदलते वैश्विक माहौल में शिक्षा को वैश्विक सोच, राष्ट्रीय निष्ठा और नैतिक जिम्मेदारी से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों में शोध की आदत, आलोचनात्मक सोच और सामाजिक समझ विकसित करें, ताकि आनेवाली पीढ़ी एक योग्य और चरित्रवान नेतृत्व दे सके। उन्होंने यह भी बताया कि इंडोनेशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के बीच इस्लामी और शैक्षणिक संबंध एक साझा ज्ञान परंपरा पर आधारित हैं, जिसपर शोध और संवाद समय की मांग है। डॉ. हाशमी ने अपने हाल के विदेशी दौर के अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम के अंत में ड...