नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों को प्रेरणास्पद संदेश दिया। दोनों ही अतिथियों ने शिक्षा, नवाचार, शोध, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा को नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की बात कही। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल डिग्रियां प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये विचार और नवाचार के स्वाभाविक स्थल हैं। आपके साथियों के साथ बिताया गया समय आपके सोचने के तरीके को परिभाषित करता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करें, प्रयोग करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.