समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- पूसा। किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड संकुल के तहत उमवि, मोरसंड बहादुरपुर में सोमवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला-03 का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोरसंड संकुल के संचालक मनीष कुमार और संचालन समन्वयक राजकुमार पासवान ने किया। मौके पर राजकुमार पासवान ने कहा है टीएलएम शिक्षा को आसान, मजेदार, प्रभावी और व्यावहारिक बनाती है। जिससे छात्र रटने की बजाय अवधारणाओं को गहराई से समझते हैं। जिससे उनकी जिज्ञासा और रचनात्मकता बढ़ती है। इस दौरान संकुल से जुड़े विद्यालयों के शिक्षकों ने टीएलएम को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्रावि ग्रामीण प्रतिष्ठान बिरौली, द्वितीय स्थान उविम विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर और तृतीय स्थान प्रावि, मोरसंड कुम्हीरा को दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके...