सिद्धार्थ, मार्च 24 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जनपदीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों व छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य योजनाएं बनाई गई। जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने कहा कि अधिवेशन का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी समाधान के लिए कार्य योजनाओं का निर्धारण करना है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें। अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अभय सिंह, रेनु मणि त्रिपाठी, पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.