बोकारो, जनवरी 12 -- देव ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स के तत्वावधान में द एलिक्जर इंग्लिश स्कूल की ओर से सोमवार को कसमार प्रखंड के ओरमो में क्षेत्र के लगभग 150 गरीब गुरबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार देव एवं सचिव डॉ सुषमा कुमारी समेत क्षेत्र के कई प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को कंबल एवं मिष्ठान देते हुए निदेशक डॉ अशोक कुमार देव ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के नाम पर ओरमो जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में जिस इंस्टीच्यूशन्स की स्थापना की गई है, उससे जल्द ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नक्शे में ओरमो की अपनी पहचान स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वे समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सचिव डॉ सुषमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.