कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में अब स्कूल सिर्फ पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और जीवन कौशल को गढ़ने की प्रयोगशाला बनते जा रहे हैं। आयुष्मान भारत के तहत संचालित स्कूल स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम ने जिले के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों में एक नई सोच को जन्म दिया है, जहां शिक्षा के साथ-साथ किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद और राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के संयुक्त निर्देश पर कटिहार जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों, उनके प्रधानाध्यापकों, स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत और पीयर एजुकेटरों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 16 से 27 फरवरी के बीच आयोजित होगा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.