छपरा, फरवरी 1 -- फोटो- 18 इसुआपुर के एस एन जी प्लस टू स्कूल रामपुर अटौली में दीप प्रज्वलित कर डीपी ओझा स्कॉलरशिप अवार्ड कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सूबे के डीजीपी विनय कुमार व अन्य। इसुआपुर, एसं। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना भी जरूरी है। बिना संस्कार के शिक्षा पशु के समान है। उक्त बातें सूबे के डीजीपी विनय कुमार ने प्रखंड के प्लस टू स्कूल रामपुर अटौली के प्रांगण में रविवार को कही। वे यहां विद्यालय के पूर्व प्राचार्य महान शिक्षाविद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जूनियर सीनियर अंग्रेजी ट्रांसलेशन ग्रामर के लेखक स्वर्गीय सकल सिन्हा की जयंती के मौके पर आयोजित डीपी ओझा स्कॉलरशिप अवार्ड से विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने आए थे। इसी विद्यालय के मेधावी छात्र रहे बिहार के पूर्व डीजीपी ध्रुव प्रसाद ओझा के...