मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी। शहर के डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा वूमेंस कॉलेज में ई-सेल मोतिहारी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ,इंजीनियरिंग कॉलेज ई - सेल मोतिहारी के फैकल्टी इंचार्य प्रो़ चंद्रशेखर सिंह चंदेल व कॉर्डिनेटर नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने ई-सेल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मनिर्भरता व उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाएं और समाज में सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यक्रम के दौरान ई-सेल के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को विभिन्न उद्यमिता अवसरों, स्टार्टअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.