गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आरके पब्लिक स्कूल में सोमवार को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने धार्मिक व सांस्कृतिक झलकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश जरूरी है। इस मौके पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडे, राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव भारती व डॉ. विनीत मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधिका विजयलक्ष्मी त्रिपाठी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नितेश चौधरी व अनुपमा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.