गंगापार, फरवरी 22 -- रविवार को राजेन्द्र सिंह एकेडमी सिरसा में आयोजित वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि विना शिक्षा के देश व समाज का विकास नहीं हो सकता। जिस प्रदेश व देश की शिक्षा जितनी अधिक मजबूत होगी, वह प्रदेश व देश उतना ही अधिक तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होगा। आज के परिवेश में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की मांग बढ़ी है। गांव-गांव अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। शिक्षा का स्तर पहले से बढ़ा है, इसके साथ संस्कार भी बच्चों को सिखाया जाना चाहिए। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह, पप्पू उपाध्याय, शैलेन्द्र यादव, सपा नेता नीरज सिंह यादव, विनय यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार यादव, अखि...