गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्यालय में भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिगम्बर जैन रानी अबक्का की 500वीं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मातृ भारती गठन एवं सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. शैल पाण्डेय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रबंध समिति की मंत्री डॉ. नीना अस्थाना ने कहा कि जब शिक्षा संस्कारों के साथ जुड़ती है तब वह हमें अच्छे इंसान बनने की दिशा में मार्गदर्शन करती है। प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि माताएं ही संस्कृति की संरक्षक हैं। सनातन जीवन मूल्यों के पोषण में भारतीय नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। पारिवारिक मूल्यों की समझ विकसित करना ही मातृ सम्मेलन का उद्देश्य है। अर्चना त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया।

हिंदी ...