रामगढ़, फरवरी 6 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुआ, मांडू में शुक्रवार को शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रेरक संगम देखने को मिला। जहां नांदी फाउंडेशन के सहयोग से स्किल ब्रिज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करने, उनके आत्मविश्वास को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना रहा। विभिन्न गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के जरिए छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ा गया, जिससे वे अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचान सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल बेटियों के ...