बहराइच, दिसम्बर 14 -- बहराइच। नगर के सालार गंज स्थित जनता मॉन्टेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शनिवार को छात्र छात्राओं की फेयरवेल पार्टी बहुत धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख अतिथि एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक जायसवाल आदि शामिल हुए और बच्चों को आशीर्वाद दिया। उक्त फेयरवेल पार्टी में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काफी संख्या में बच्चे व बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों ने सामाजिक जागरूकता को लेकर शिक्षा के साथ संस्कार को लेकर बहुत प्यारा कार्यक्रम रहा। बच्चों की आगे आने वाले दिनों में परीक्षा है उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे समर्पण के भाव से अपनी शिक्षा ग्रहण करें और साथ ही समाज और राष्ट के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर...