जौनपुर, जनवरी 31 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद । गजराज सिंह इंटर कालेज के संस्थापक ठाकुर तेज बहादुर सिंह डंडा की 95 वीं जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि स्व सिंह का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्हीं की प्रेरणा है कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी जमुनिया गांव जिले में तकनीकी शिक्षा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। यहां आईटीआई, इंटर कॉलेज पालीटेक्निक, डिग्री कालेज में हजारों छात्र अध्ययन कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व निदेशक कृषि विवेक सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। पूर्व मजिस्ट्रेट विनय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व वन रक्षक आरके सिंह व संचालन प्रखर द्विवेदी ने किया। प्रबंधक संजय सिंह ने स्वागत किया।

हिं...