पलामू, जनवरी 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू छात्र संघ के छात्रनेता अभिषेक राज ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि 21 जनवरी को शिक्षा के अधिकार और छात्रों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोजन करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर उपायुक्त कार्यालय के घेराव तक शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न होगा। आंदोलन का उद्देश्य राज्य सरकार का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति, छात्रवृत्ति में हो रही देरी, संसाधनों की कमी तथा छात्रों के साथ हो रहे अन्याय की ओर ध्यान आकृष्ट कराना है। आज राज्य के हजारों छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। सरकार की योजनाएं कागजों में सिमट कर रह गई हैं। जबकि जमीनी स्तर पर छात्रों को उनका हक नहीं मिल पा ...