रांची, जनवरी 28 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुरेठा गांव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट, मनातू द्वारा दानवीर फागुना भोक्ता के दशकर्म पर उनके परिवार को सहयोग राशि और खाद्य सामग्री प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से परिवार को 50 किलो चावल और 20 किलो आटा दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने फागुना भोक्ता के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज से कुछ वर्षों पहले जब सरकारी स्कूल खोलने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही थी, तब फागुना ने अपनी निजी जमीन दान कर मिसाल पेश की थी। उन्होंने कहा कि चूंकि उनका परिवार अत्यंत गरीब है इसलिए दुःख की इस घड़ी में ट्रस्ट उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने 21 जनवरी को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। वहीं, ट्रस्ट के कार्यकारि...