सीवान, दिसम्बर 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पिपरा पसीवड़ स्थित डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय में सोमवार को जिला के डीआरसी कार्यालय से पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्र छात्राओं के अधीन बैठक किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को अवगत करते हुए कहा कि शिक्षा प्रोत्साहन योजनाएं छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंचने में मदद, शिक्षा ऋण, साइकिल, पोशाक आदि सुविधाओं के प्रति अवगत कराया गया। मौके पर स्कूल के पूर्व प्राधाचार्य रामनाथ सिंह, प्रिंसिपल डॉ. सिंधु कुमारी, भीम कुमार सिंह, राजन कुमार, दीपक कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, ऊषा कुमारी, अमरजीत साह, निभीका सिंह, जय किशोर मांझी, रवि रंजन कुमार, विन...