आदित्यपुर, अगस्त 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। सर्वो नगर, आदित्यपुर के पास श्रीराम इंग्लिश उच्च विद्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना विकास असंभव है। शिक्षा से ही हमारा समाज है। सभ्य और विकसित समाज के निर्माण के लिए शैक्षणिक वातावरण बहुत जरूरी है। सोरेन ने कहा कि औद्यौगिक क्षेत्र होने के कारण यहां हर श्रेणी के लोग रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी न हो हमें इसका ख्याल रखना होगा। इससे पूर्व वहां पहुंचने पर आदिवासी रीति रिवाज से सोरेन का स्वागत किया गया। वहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर आदिवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.