बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- सिलाव में मंत्री ने स्कूल भवन का किया उद्घाटन फोटो : मंत्री श्रवण-सिलाव के गंगटी उच्च विद्यालय में बुधवार को भवन का उद्घाटन करते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। सिलाव, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमारने बुधवार को गंगटी के सरदार बल्लभ भाई पटेल उच्च विद्यालय में 28 लाख रुपये की लागत से बने भवन और गांव में पांच लाख रुपये की लागत से बने पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन बेकार है। मंत्री ने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है। इसे चाहकर भी कोई छीन नहीं सकता है। बिहार के सभी विद्यालयों में विषयवार शिक्षक, पर्याप्त कमरे, बरामदा, शौचालय, लाइब्रेरी सहित बुनयादी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार रोज नई ऊंचाइयां छू रहा है। बिहार के हर कोने से बिहार राज्य...