इटावा औरैया, जनवरी 29 -- शिक्षा क्षेत्र में समर्पण और अनुशासन महत्वपूर्ण है। अर्थशास्त्री और पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. रिपुदमन सिंह जैसे व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं। अर्थशास्त्र में उनके शोध ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक नीतियों पर प्रभाव डाला है। विशेष रुप पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में प्रभाव रहा है। यह बात पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. श्याम पाल सिंह ने कही। बुधवार को डा. रिपुदमन सिंह के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। रिपुदमन सिंह पूर्व उच्चशिक्षा अधिकारी और प्राचार्य रहे हैं। इसके साथ ही अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस कार्यक्रम में केके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि डा. रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में लगभग एक हजार प्राध्यापकों को प्...