गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत के तीसरे राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारतरत्न डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर सोमवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि डॉ. ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों के प्रखर संवाहक रहे। उन्होंने गांधीजी की प्रेरणा से जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना किए, जो आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में देश-विदेश में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट, सुरेश प्रसाद चौधरी, धरमराज चौहान, ज़िला कांग्रेस के महामंत्री अनवर हुसैन, सैय्यद अल्ताफ हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, महानगर कांग्रेस के महामंत्री जलाल...