लोहरदगा, दिसम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के ऑक्सब्रिज स्कूल हिरही में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर, रांची के डायरेक्टर तौफीक आलम, विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष अंजुम आरा, ऑक्सब्रिज स्कूल मंडर की प्रधानाध्यापिका उपस्थित रहीं। अतिथियों को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षणा का केन्द्र रहे। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, रीमिक्स डांस, साउथ इंडियन डांस, संबलपुरी डांस, फैशन शो, नागपुरी डांस, कव्वाली प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रोमांच और तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा। मौके पर डा अंजुम आरा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उत्सव का ही नहीं, बल्कि आपकी मेहन...