गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले अंग्रेजी शिक्षकों के लिए गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें नवीन पद्धति, मूल्यांकन आदि के बारे में बताकर प्रभावी शिक्षण के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा को आसान बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...