प्रयागराज, फरवरी 19 -- छात्रों ने नृत्य व फैशन वॉक से बांधा समां प्रयागराज। हिंदी शिक्षा संस्थान में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। छात्रों ने नृत्य, फैशन वॉक, संगीतमय कुर्सी व गीतों से मन मोह लिया। वीआर लाल व निवेदिता मिश्रा को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तनु जॉन ने की, संचालन अभिषेक व्यास ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे। -- कनिहार विद्यालय को मिला नया रसोईघर प्रयागराज। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की पहल पर बहादुरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनिहार में रसोईघर, शौचालय, पेयजल व रंगाई-पुताई कार्य कराए गए। नवनिर्मित रसोईघर का उद्घाटन जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि संसाधनों से उपस्थिति बढ़ेगी। मौके पर मनीष कुमार, मोहित शर्मा, वैभव गुप्ता व प्रधान...