गिरडीह, अक्टूबर 19 -- गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव के नेतृत्व में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना था। कार्यशाला में स्कूलों में प्रबंधन और वित्तीय योजना, सकारात्मक और संगठित शिक्षण-अधिगम वातावरण बनाना, स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं का समाधान, नई शिक्षा नीतियों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा, शिक्षा प्रणाली में सुधार और परिवर्तन लाने के तरीके आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों के प्रबंधन और बेहतर शिक्षण-अधिगम वातावरण बनाने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान डीसी ने सभी प्रधानाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.