कौशाम्बी, फरवरी 12 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसवां में गुरुवार को ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय ने किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास की आधारशिला बताते हुए ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के विकास में सक्रिय सहभागिता की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटरों पर विस्तार से प्रकाश डाला और ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के संतृप्तिकरण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहली शर्त है। अकादमिक रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार सिंह ने समुदाय व अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए प्राथमिक विद्य...