जौनपुर, फरवरी 5 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कंपोजिट विद्यालय दाऊदपुर की दो छात्राओं ने प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। छात्रा अनन्या ने 'मेरे बदलाव की कहानी' प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा आँचल ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। बच्चों का मंडल स्तर पर चयन होने पर नोडल बालिका शिक्षिका मन्द्रिका मौर्य और रेशमा बानो का विशेष प्रयास रहा है। मछलीशहर बुधवार को डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम हाल में प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के सभी विकास खंडों से चयनित 60 बच्चों ने भाग किया था। उक्त कार्यक्रम में मछलीशहर के कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर की दो छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...