अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश व सरस्वती वंदना से हुआ। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी क़ो मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने स्वागत गीत, भारत वंदना, राधा डांस, किड्स डांस में हिस्सा लिया। मोबाइल की बुरी बला पर आधारित अभिनय और वृद्धाश्रम पर केंद्रित नाटक ने सामाजिक संदेश दिया। ऑ...