लखनऊ, मार्च 18 -- - अवध गर्ल्स में चार दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज हुआ लखनऊ, संवाददाता। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चार दिवसीय वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव नजराना-ए-अवध का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एलयू कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रबंध समिति जरीन विकाजी और प्रबंधक प्रो. निशि पांडेय की मौजूदगी में बास्केटबॉल में गोल कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। सभी खेल को खेल भावना से ही खेलें। इस दौरान छात्रा परिषद की अध्यक्षा श्रेया मिश्रा की अगुवाई में एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अवंतिका, अंडर ऑफिसर प्रिया कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस वार्षिकोत्सव में लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, नेशनल पीजी कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.