दुमका, फरवरी 1 -- जामा- जामा प्रखंड स्थित संत जेवियर स्कूल, जीरुलिया निश्चितपुर, दुमका के विद्यालय प्रांगण में द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संत जेवियर स्कूल मजलिसपुर के प्राचार्य सह स्कूल सचिव फादर ब्रिटो, जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र, दुमका के निदेशक जॉन फेलिक्स सहित कई समाजसेवी प्रतिनिधि शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जेकब चिंतामण ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओलंपिक मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सामूह...