मिर्जापुर, फरवरी 2 -- जमालपुर। क्षेत्र के हमीदपुर गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को जोश और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। बियार और राजभर समाज के लोगों से उन्होंने अपील की कि मेहनत-मजदूरी के साथ अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। सरकार का लक्ष्य है कि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, इसी दिशा में योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में समाज की भागीदारी जरूरी है और इसके लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.