मधुबनी, अक्टूबर 11 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय,सुक्की में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना,समानता की भावना को प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12 तक की लगभग 65 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी फेलो अर्कप्रभा हलधर के प्रेरणादायक मेंटरिंग सत्र से हुई। उन्होंने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व, बालिकाओं के अधिकारों और समाज में मौजूद लैंगिक पूर्वाग्रहों पर विचार साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। छात्राओं ने भी इस दौरान खुलकर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि की संघर्ष भरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.