हापुड़, जून 5 -- जिले के शिक्षा अधिकारियों के मई माह के निरीक्षण में परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत 21 शिक्षक-शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले हैं। जिन्हें बीएसए ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के जबाव के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में समय समय पर बीएसए, एबीएसए समेत विभिन्न शिक्षा अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं। इनमें गैरहाजिर मिलने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों पर कार्रवाई की जाती है। अब बीएसए ने मई माह में गैरहाजिर मिलने वाले 21 शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। 21 में सबसे अधिक 16 शिक्षामित्र स्कूलों में निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले थे। दो अनुदेशक एवं तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। आगे नोटिस के जबाव के आधार पर कार्रवाई होगी। -सबसे अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.