संतकबीरनगर, दिसम्बर 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शिक्षाविद स्वर्गीय प्रभाकर त्रिपाठी की 17वीं पुण्यतिथि पर जिले के सियरासाथा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा की गई। आयोजन भाजपा नेता एवं प्रवक्ता हीरा लाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद खलीलाबाद भास्कर मणि त्रिपाठी के साथ अन्य सहयोगियों ने किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद का भोजन कराया तथा ईश्वर से उन्हें स्वस्थ रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्वर्गीय प्रभाकर त्रिपाठी को याद‌ कर सभी की आखे नम थीं। मगहर विद्या पीठ के प्राचार्य श्री राकेश मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी बहुत ही नेक व मृदभाषी प्रतिभा के व्यक्ति थे उनका सरल एवं मृदुल स्वभाव ऐसा था की जो उनसे मिलता उनका ही बनकर रह जाता था। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, कूड़ी लाल रूंगटा इंटर ...