सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा। डीएवी पब्लिक स्कूल सहरसा के परिसर में डीएवी संस्थाओं के विस्तारक शिक्षाविद् और पदम श्री से सम्मानित महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पावन हवन-यज्ञ से हुआ और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा एनडी ग्रोवर एक ऐसे कर्मयोगी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सुदूर क्षेत्रों तक ज्ञान की अलख जगाई। हमारा उद्देश्य उनके बताए सत्य सेवा और निष्ठा के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। वे डीएवी आंदोलन के एक स्तंभ थे। उत्तर भारत विशेष कर बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के पिछड़े ...