बोकारो, फरवरी 10 -- भंडारीदह। मंजू आर्यन एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान कार्यालय भंडारीदह एवं अलारगो गांव में शिक्षाविद मंजू आर्यन की सोमवार को 23वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। परिजनों ने बच्चों में शिक्षण सामग्री बांटी। सीएन कॉलेज के प्राचार्य सह दिवंगत मंजू आर्यन के भाई कमलेश ठाकुर ने कहा की मंजू की सोच थी कि गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले व गांव की लड़कियां सबल हो लेकिन कम समय में निधन से सपना अधूरा रह गया। बावजूद उन सपने को साकार करने के लिए परिजन हर संभव शिक्षा के क्षेत्र में गांव-देहात के गरीब विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में लगे हुए हैं। सचिव डीके ठाकुर ने कहा कि मंजू हम सभी के लिए एक आदर्श रही हैं। उनके अधूरे सपने को साकार किया जायेगा। राजेन्द्र ठाकुर, सुमित्रा देवी, दीपक ठाकुर, सरिता सुमन, पल्वी, प्रियंका व मयंक कुमार न...