रांची, जनवरी 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा के संस्थापक और पूर्व उपप्रमुख बालेश्वर प्रसाद की 90वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान उनके पुत्र और भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने हरातू और हेसातू पंचायत के विभिन्न गांवों में 200 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बालेश्वर प्रसाद क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद् थे। कार्यक्रम की शुरुआत में उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, ब्रजकिशोर प्रसाद, सतपाल राउत, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, जयनंदन सिंह, किशोर बेदिया, संजय करमाली, देवचरण करमाली, प्रदीप साहू, मनमोहन गंझू, मुकेश बेदिया, ओम प्रकाश, राजनंदन साहू, बिहारी महतो, मंगल महतो और महेश महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.