सुल्तानपुर, फरवरी 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बापूनगर (उघपुर भटपुरा) में कार्यरत एक शिक्षामित्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षामित्र ने मुकदमा दर्ज करवाया है। शिक्षामित्र शत्रुघ्न सिंह के अनुसार गुरुवार की दोपहर उघपुर निवासी रामसूरत पुत्र राम अवतार विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर शिकायत करने लगे। इस पर शिक्षामित्र ने उन्हें बताया कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई कराई जाती है और अभिभावकों की भी जिम्मेदारी होती है। आरोप है कि इसी बात पर रामसूरत भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए शिक्षामित्र को जमीन पर पटक दिया तथा हाथ-पैर से मारने लगे। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिक्षामित्र का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने एफआईआर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.