मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन रोड स्थित सिटी क्लब में रविवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्रों की भूमिका एवं भविष्य विषयक गोष्ठी, अवकाश प्राप्त शिक्षामित्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट जनपद के मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर बेसिक शिक्षा में शिक्षामित्रों के स्थायी समाधान पर चर्चा की। साथ ही सरकार से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने की मांग की गई। कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा के रीढ़ हैं। इनके बेहतर होने से निश्चित ही बेसिक शिक्षा की तस्वीर में परिवर्तन आएगा। विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल क...