कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- पश्चिमशरीरा के कोइली का पुरवा गांव की महिला शिक्षामित्र को साइबर शातिरों ने अपना शिकार बना लिया। शिक्षामित्र के खाते से शातिरों ने एक लाख रुपया उड़ा दिया है। साइबर सेल थाना को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कोइली का पुरवा गांव की अंकिता चौधरी पत्नी दिलीप चौधरी कम्पोजिट विद्यालय पूरबसरावा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। साइबर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अंकिता चौधरी ने बताया कि उसके खाते से शातिरों ने एक लाख रुपया निकाल लिया है। यह रकम सोमवार की शाम करीब छह बजे से सवा छह बजे के बीच की है। 12 मिनट के अंदर छह बार में एक लाख रुपया निकाला गया है। मैसेज आने के बाद जानकारी हुई। पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद खाता बंद करवाया गया। महिला ने यह भी बताया कि वह आनलाइन बैंकिंग नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.