पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षामित्र और अनुदेशकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी होने वाली है। जो शिक्षामित्र टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण है। उन्हें सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। जिला महामंत्री विनय कुमार पांडेय ने कहा कि जो अनुदेशक 2013 में लगे है, जबकि शिक्षामित्र 2001 में 12 वर्ष पुराने है। वह निराश न हो। इस मौके पर हरी शंकर वर्मा, हरीश वर्मा, लालाराम वर्मा, मदन लाल गंगवार, लष्मी देवी, हर प्रसाद, ममता वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...